वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मकबूल खान रहे कोरबा प्रवास पर, इफ्तार पार्टी मे हुए शामिल, मीडिया से की चर्चा,

कोरबा प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर हुए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा और इन संपत्तियों की उपयोगिता भी बढ़ाई जाएगी।कोरबा में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वे इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश के कई स्थानों पर वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अतिक्रमण की समस्या है।
सलीम राज ने कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी और वक्फ संपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
वहीं इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मकबूल खान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और इराक के बीच युद्ध नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह के युद्ध से महंगाई बढ़ती है, जो आम लोगों के लिए ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए अच्छा काम कर रही है।



