कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय कार्यशाला संपन्न

कोरबा। जिले के टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के तहत संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई।

कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए संगठनात्मक अनुशासन और कार्यपद्धति को भाजपा की ताकत बताया।

समापन सत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यशाला में संगठन विस्तार, डिजिटल संवाद, सोशल मीडिया सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विधायक, महापौर और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button