होली के दिन युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में होली के दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। होली खेलने घर से निकला युवक रात भर घर नहीं लौटा और अगले दिन सुबह उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
बताया जा रहा है कि कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सुराकछार और आनंद नगर के बीच खोलार नदी किनारे लोगों ने एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक युवक होली खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर खोलार नदी के पास बांस के पेड़ में गमछे के फंदे से युवक का शव घुटने के बल झूलता हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।




