महानदी कॉम्प्लेक्स के बाहर ठेले वालों की मनमानी, स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां

कोरबा में जहां एक ओर नगर निगम कोरबा स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को साफ-सुथरा बनाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर महानदी कॉम्प्लेक्स के सामने हालात बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं।यहां रोजाना ठेले लगाने वाले व्यापारी खुलेआम कचरा फैलाकर स्वच्छता अभियान का मखौल उड़ा रहे हैं।

दुकानों के सामने झाड़ू लगाकर कचरा एक जगह इकट्ठा कर दिया जाता है, लेकिन उसे उठाने या डस्टबिन में डालने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई ठेले वालों के पास कचरा रखने के लिए डिब्बा तक मौजूद नहीं है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ठेले वाले दबंगई से कहते हैं कि उन्हें निगम से अनुमति प्राप्त है और उन्हें हटाने की किसी में हिम्मत नहीं।

शहर की स्वच्छता रैंकिंग और आम नागरिकों की परेशानी को नजरअंदाज करते हुए यह स्थिति लगातार बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब तक चुप्पी साधे रहता है और क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Back to top button