ग्रीन सस्टेनेबल कंपनी की जनसुनवाई तारीख तय। फिर से बढ़ी 5 गावों की समस्या

सारंगढ़—बिलाइगढ़/ चूना पत्थर के लिए पांच गांव पर अधिग्रहण का जो मामला तूल पकड़ा हुआ था उस पर जनसुनवाई के तारीख से कुछ दिन पहले ही घोर विरोध के कारण जनसुनवाई रोक दी गई थी। ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ तो गई पर उनको शायद मालूम नहीं था की यह तारीख स्थगित हुई है,समस्या खत्म नहीं हुई। कुछ ही दिनों बाद फिर से ग्रीन सस्टेनेबल कंपनी के के अधिग्रहण हेतु नई तारीख जारी हो गई है, 17/11/2025 को मुड़हीभांठा गौठान , कपिस्दा ब मे सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। उन दिनों विधायिका सारंगढ़ उत्तरी गणपत जांगड़े द्वारा जो कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन किया गया था। क्या वही विरोध कायम रहेगा या पांचों गांवों में जमीन अधिग्रहण होकर ही रहेगा ये सबसे बड़ा सवाल है।

Related Articles

Back to top button