अनिकेत साहू हुए भारमुक्त। वर्षा बंसल सारंगढ़ और रजक को बिलाइगढ़ SDM की कमान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, आई ए एस प्रखर चंद्राकर SDM के तबादला बाद SDM के प्रभार को संभालने अनिकेत साहू प्रभार में थे पर विगत माह उनका भी तबादला राजनांदगांव हो गया पर सारंगढ़ से उनको भारमुक्त नहीं किए जाने की कारण वो SDM सारंगढ़ की कमान संभाले हुए थे।कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में प्रशासनिक कार्यों के मद्देनजर और कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल को एसडीएम सारंगढ़ और डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक को एसडीएम बिलाईगढ़ के पद पर नवीन पदस्थापना किया है। उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह की अवधि में जिले में प्रशासनिक अधिकारी प्रखर चंद्राकर और अनिकेत साहू का स्थानांतरण अन्य जिले में हुआ है, जिसके कारण एसडीएम का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button