स्लग: मासूम को न्याय दिलाने कोरबा में कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

कोरबा में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पत्रकारों और शहरवासियों ने सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद की। कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर तिलक भवन से ट्रांसपोर्टनगर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की।ट्रांसपोर्टनगर चौक पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द न्याय दिलाने और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई।कैंडल मार्च में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित विभिन्न प्रेस क्लबों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ता संघ, चिकित्सा जगत और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।मासूम के साथ हुई इस जघन्य घटना को लेकर शहर में गहरा दुख और आक्रोश है। अब सभी की मांग है कि मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित हो और दोषी को कानून के अनुसार सख्त सजा मिले।कोरबा से रिपोर्ट।

Related Articles

Back to top button