चैत्र माह में कैसा हो खान-पान, आयुर्वेदाचार्य की सलाह,

छत्तीसगढ़ के आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने चैत्र माह में खान-पान और दिनचर्या को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि चैत्र माह में मौसम बदलने के कारण सर्दी, खांसी, ज्वर और डिहाइड्रेशन की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस दौरान तैलीय, मसालेदार और बासी भोजन से परहेज करना चाहिए। हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन करना लाभकारी होता है।
उन्होंने बताया कि चैत्र माह में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए, जबकि चने का सेवन स्वास्थ्य के लिए हितकारी माना गया है। साथ ही अधिक पानी पीना, योग-प्राणायाम करना और जल्दी सोने-उठने की आदत अपनाने की भी सलाह दी गई है।


