अंबिकापुर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, परिजनों का हंगामा,अस्पतालों में ऎसी धांधली आम बात,
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है।
परिजनों का कहना है कि सही इलाज नहीं मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गई।घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो लगभग सभी अस्पतालों में इस तरह की धांधली आम बात हो गई है। जहां मरीजों की जान से ज्यादा पैसे को महत्व दिया जाता है।
मामले को लेकर अब जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।


