डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में सुनी गई मन की बात

कोरबा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। प्रदेश आह्वान पर वार्ड क्रमांक 31, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में वार्ड संयोजक अमित पटेल के निवास पर कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” का 132वां एपिसोड सुना।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चक्रेश जैन, वार्ड संयोजक अमित पटेल, पहलाद रजक और जीतू पटेल उपस्थित रहे।

इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष नेहाल सोनी, गोविंद साहू और सौरभ दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जनहित, समाजसेवा और विकास से जुड़ा बताते हुए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Back to top button