गोपाल मोदी के निर्देश पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने 5 मंडलों में सुनी ‘मन की बात’

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना गया।




इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 5 मंडलों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया। करतला मंडल में नईम खान के नेतृत्व में, कोसाबाड़ी मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री चक्रेश जैन के द्वारा, कोरबा नगर मंडल में महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में, दर्री मंडल में तरन्नुम निशा के द्वारा तथा कटघोरा मंडल में स्वयं जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।





कार्यक्रम के पश्चात सभी मंडलों द्वारा ‘मन की बात’ से जुड़ी जानकारी सरल ऐप पोर्टल में अपलोड की गई।इस आयोजन में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


