सिंगर नितिन दुबे को “बेस्ट स्टार सिंगर 2026” अवॉर्ड,

छत्तीसगढ़ के मशहूर गायक नितिन दुबे को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बिलासपुर में आयोजित बिलासा छोलीवुड एवार्ड 2026 में उन्हें “बेस्ट स्टार सिंगर 2026” के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को हर साल दिया जाता है। नितिन दुबे को यह सम्मान उनके लगातार सुपरहिट गीतों और यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज़ पूरे करने की उपलब्धि के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में आयोजक सुनील सागर और समिति के सदस्यों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।अवॉर्ड मिलने पर नितिन दुबे ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और दर्शकों का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि वे जल्द ही बड़े पर्दे पर हीरो के रूप में नजर आएंगे।उनकी आगामी फिल्म मैं राजा सुपरस्टार की शूटिंग जारी है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री एलशा घोष नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का संगीत भी नितिन दुबे ने ही दिया है।उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


