बुढार चौक स्थित ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,हजारों की संख्या में ईदगाह पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग

शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

शहडोल के बुढार चौक स्थित ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर ईद की नमाज़ ईदगाह में अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम आरिफ साहब केसा थ सभी नें हाथ उठाकर अल्लाह ताला से देश में अमन-शांति, भाईचारे, खुशहाली और बीमारों की सेहतमंदी के लिए दुआ मांगी और दुआ के बाद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

आपको बता दे कि ईदगाह में छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़े पहनकर पहुंचे और ईद को लेकर उनके चेहरे पर भी खुशी झलक रही थी और छोटे-छोटे बच्चों ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद पेश की इसके बाद एक दूसरे के घर जाकर सेवई खाई और सभी नें एक दूसरें को ईदी दी और ईद के त्योहार के अवसर पर बुढार रोड स्थित ईदगाह एवं पाली रोड स्थित ईदगाह के पास भारी पुलिस बल मौजूद रहा और जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। और सभी पुलिस के जवानों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद थी

Related Articles

Back to top button