रामचंडी मंदिर सरिया में भव्य जुगार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रानू स्वर्णकार अपने दल के साथ पहुंचे माता के दरबार

सारंगढ़/सरिया — माता मंदिरों एवम् दुर्गा पंडालों में भक्तों की अपार भीड़ माता के दर्शन को पहुंच रही है इसी क्रम में शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस को नगर पंचायत सरिया के पवित्र श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर के लिए भव्य जुगार यात्रा का विहंगम दृश्य देखने को मिला जिसमें विशाल जन सैलाब जो अटल चौक से निकलकर वाद्य यन्त्र, भजन कीर्तन के साथ श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी प्रांगण तक निकाली गई उसके पश्चात् भजन कीर्तन, संध्या महाआरती के पश्चात् प्रसाद वितरण एवं अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का वितरण किया गया कार्यक्रम में लगभग 3000 की संख्या से अधिक श्रद्धालू एवं भक्तजन की मंदिर प्रांगण में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार , मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी नायक ,मण्डल महामंत्री नारायण प्रधान,मण्डल उपाध्यक्ष श्री नवीन प्रधान सोशल मिडिया प्रभारी सुरेश पटेल ,जनपद सदस्य आनंद सा ज, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शम्भूनाथ प्रधान सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालू एवं भक्तजन मौजूद रहे।

Oplus_131072

Related Articles

Back to top button