मनीषा प्रधान ने MBBS की सीट हासिल कर बढ़ाया अंचल का मान, कोलता समाज ने दी बधाई

सारंगढ़/सरिया_ “जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षा में संघर्ष करो, क्योंकि संघर्ष से ही सफलता की कहानी लिखी जाती है” _संघर्ष से सफलता की इस कहानी को चरितार्थ किया है मनीषा प्रधान ने।
सारंगढ़ बिलाइगड़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत सांकरा ग्राम के एक निम्न कृषक परिवार के राम प्रधान एवं सौदामिनी प्रधान की पुत्री मनीषा प्रधान ने अपनी मेहनत एवम् लगन से नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में स्थान प्राप्त की है।
उसके इस सफलता से सांकरा अंचल वासी गौरवान्वित महसुश् कर रहे हैं।


मनीषा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही सरस्वती शिशु मंदिर में करने के बाद हायर सेकेंडरी की पढ़ाई नवोदय भूपदेवपुर से की । इसका सपना पहले से ही डॉक्टर बनने का था इसलिए बारहवीं के बाद से नीट की तैयारी में जुट गई थी । अपनी सफलता का श्रेय सरस्वती शिशु मंदिर सांकरा सहित अपने माता पिता व गुरुजनों को देते हुए मनीषा कहती है कि मेरी सपना एक अच्छा चिकित्सक बनकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा करना हैं। जिसके लिए मेरी परिवार ने मुझे अच्छा योगदान दिया। मुझे हौसले व ताक़त दी। जिसमें मुझे स्थानीय लोगों का भी भरपूर आशीर्वाद मिला।
मेरी मां-बाप व क्षेत्रवासियों ने जो विश्वास रखा हैं। मैं उस विश्वास को सभी के आशीर्वाद से पुरा करुंगी जिससे गरीब और वंचित लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।
इस सफलता पर सरपंच गोपीनाथ प्रधान सहित कोलता समाज के सुबल कुमार दीवान .लोकेश्वर प्रधान,
दशरथ प्रधान,हरताप प्रधान,ब्रजलाल प्रधान
रंजीत प्रधान सामाजिक गण पहुंचे और उन्होंने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सम्मान और प्रेरणा की उपलब्धि है।
मेहनत, समर्पण और परिवार के आशीर्वाद ने एक सपना साकार किया है।अब तुम सिर्फ डॉक्टर नहीं बन रही हो, बल्कि उन तमाम बेटियों की उम्मीद बन चुकी हो।जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे
मनीषा प्रधान के मां-बाप ने ख़ुश होकर आए हुए समस्त लोगों के साथ ही गुरुजनों,क्षेत्रवासियों, स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button