कोरबा में आज से गूंजेगा भक्ति का महासागर,प्रख्यात कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी करेंगे कथा वाचन,

कोरबा। दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आगाज़ आज से होने जा रहा है जिसके लिए प्रख्यात कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी कुछ ही समय मे कटघोरा पहुंच जायँगे।28 मार्च से 1 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ग्राम टप-टप, बांकीमोंगरा, कटघोरा मार्ग स्थित आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा ने संभाली है।कार्यक्रम की शुरुआत से पहले 27 मार्च को 21 हजार माताओं-बहनों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर माहौल को भक्तिमय बना दिया थाऔर आज से विधिवत कथा का शुभारंभ हो रहा है।

साथ ही पांच दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया गया है।कथा के दौरान रोजाना विशेष आयोजन होंगे।आरती, दिव्य दरबार, संकल्प कार्यक्रम और बजरंग दल दीक्षा जैसे कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस आयोजन का सबसे खास पहलू 1 अप्रैल को 108 दिव्यांग और निराश्रित कन्याओं का सामूहिक विवाह होगाजो इस कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ता है।भक्ति, सेवा और समाजसेवा का यह संगम कोरबा में एक नई मिसाल पेश करने जा रहा है।जहां श्रद्धा के साथ-साथ मानव सेवा का भी संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button