कोरबा में इत्तेहाद कमेटी का भव्य रोज़ा इफ्तार, सलीम राज, महापौर संजू देवी राजपूत, मकबूल खान सहित कई नेता हुए शामिल,

कोरबा के पुरानी बस्ती स्थित स्कूल मैदान में इत्तेहाद कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान और कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत समेत रायपुर और बिलासपुर से आए कई मेहमान शामिल हुए।
सभी अतिथियों की मौजूदगी से कार्यक्रम में खास रौनक देखने को मिली।इस दौरान कोरबा सीएसईबी रेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में अतिथियों का महामाला, पुष्पगुच्छ और गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री सन्नी सिंह, चक्रेश जैन, जुबैर खान, सैयद फिरोज खान, नसीम (नस्सू), नईम खान, करीम खान, परवेज आलम, आशीष पांडेय, असलम खान, तनवीर खान, मीडिया प्रभारी सिमरन कौर खत्री, हबीब उल्ला अंसारी, उमर फारुख काजी, अमन हसन, रितेश सलूजा, साइडर खान और अमनदीप खालसा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद सभी अतिथि इत्तेहाद कमेटी के रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे, जहां महापौर संजू देवी राजपूत, नरेंद्र देवांगन, नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद धनश्री साहू, जितेंद्र राजपूत, नरेंद्र गोस्वामी, अज्जोल मस्सी और शिमशोन मस्सी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ अतिथियों ने इत्तेहाद कमेटी की पहल की सराहना करते हुए जिले में आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।



