डॉक्टर श्री आनंद प्रधान जी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार ने दी बधाई

सारंगढ़_भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व मे चल रहे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी जिलों मे शिक्षकों को एवं महाराज, डॉक्टर को पुष्प एवं श्री फल दे कर समान करने का कार्यक्रम रखा गया है , और गांव गांव जगह जगह में सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है । इसी तारतम्य में सारंगढ़ शहर के प्रधान हॉस्पिटल दानसरा के संचालक मिलनसार छबि के डॉक्टर आनंद प्रधान जी के जन्मदिन पर भाजयुमो अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार ने उनसे मिलकर गमछा और पुष्प गुच्छ देकर गुरु पूर्णिमा के साथ ही उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दिया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

